तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
पुलिस ने जिस घर पर कुर्की की कार्रवाई की, उसमें आदिल के साथ उसका छोटा भाई सुहेल भी रहता है। तीन महीने पहले ही आदिल और सुहैल की शादी हुई थी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन दोनों की शादी में आया सामान भी जब्त कर लिया। महिलाओं ने इन शादी का हवाला देकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वह इलाके के कबाड़ियों को कोसती दिखीं। आदिल की दादी बोलीं कि गलत काम करने वाले कबाड़ियों पर पुलिस रहम करती है और उनके बेगुनाह बेटे पर कार्रवाई करती है। आज भी घरों में वाहन कट रहे हैं लेकिन पुलिस को नहीं दिख रहा।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
गिरफ्तारी के लिए की कुर्की
आदिल जनवरी, 2021 को रेलवे रोड थाने में दर्ज एक बाइक चोरी के मुकदमे के मामले में वांछिल चल रहा था। गिरफ्तारी न होने की स्थिति में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराई है। - सूरज राय, एएसपी कैंट