उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के किरठल गांव में सोमवार को एक जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दीपक अपने केंद्र पर बैठा हुआ था, इसी बीच गांव का ही पवन फौजी अपनी दोनाली बंदूक लेकर जन सेवा केंद्र पर पहुंचा और दीपक से कहासुनी करने लगा। पुलिस के मुताबिक फौजी ने दीपक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, दो भाइयों को डंडों से पीटकर किया घायल
वहीं ग्रामीणों ने फौजी को मौके से दौड़ाया और घायल को बड़ौत लेकर पहुंचे। पुलिस गांव पहुंची और नशे में धुत फौजी को हिरासत में ले लिया। दोनाली बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/