मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर है, जिसके विरुद्ध तितावी थाने सहित अनेक थानों में एक दर्जनों के आसपास मामले दर्ज हैं।
तितावी एसओ राजेंद्र गिरि ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि दो बदमाश भट्ठे के पास रजबहे मार्ग से बुढ़ीना कला के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक से भागने लगे। पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो उक्त बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। तलाशी लेने पर बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस व एक खोखा व एक बाइक बरामद की।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें, सिपाही के पेट में चाकू से किए वार, जांबाज अफसरों ने गोकश किया ढेर
वहीं पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम माजिद पुत्र तैमूर निवासी जौला थाना बुढ़ाना बताया। एसओ राजेंद्र गिरि ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश तितावी थाने का वांछित है, जिसके विरुद्ध तितावी थाने में हत्या के प्रयास आदि मुकदमे दर्ज हैं। तितावी के अलावा पकड़े गए बदमाश दूसरे थानों में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस पकड़े गए बदमाश के साथी की तलाश में लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/