फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार

Fri, 06 Nov 2020 10:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में पुलिस गुरुवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे मानकपुर रजबाहे की पुलिया के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

विज्ञापन


पुलिस की गोली लगने से बदमाश अनिल पुत्र महेंद्र निवासी लखनौती थाना कोतवाली देहात सहारनपुर घायल हो गया। हालांकि उसका एक साथी विक्की पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: ब्रिटिशकालीन की तोप के बाद मिला गोला, इलाके में मचा हड़कंप, देखने वालों की उमड़ी भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उसके पास से बिना नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें