संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बेगमपुल जैसे स्थान पर भी अगर ऐसी घटना हो सकती है तो शहर का कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। व्यापारी तीन लाख रुपये लेकर जम्मू कश्मीर बैंक में पैसा जमा करने के लिए पहुंचा था। बैंक प्रथम तल पर है। बैंक में जाते समय उनके साथ लूट हुई। पीड़ित व्यापारी को थाने भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि जब लालकुर्ती इंस्पेक्टर से व्यापारी के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि व्यापारी घर चला गया है। मंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है। मंत्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि अपराध होने के बावजूद उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान महामंत्री दलजीत सिंह, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा, पवन गर्ग, संजय गर्ग, अविनाश गुप्ता आदि रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
उधर, संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनैल अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे और इस मामले में खुलासे की मांग की। मंत्री अमित बंसल ने कहा कि लूट का जल्द खुलासा होना चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे। नरेंद्र सिंह करनैल ने कहा कि अपराधी पकड़े जाने चाहिए, साथ ही पूरा पैसे की रिकवरी होनी चाहिए।