फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 139 गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

Mon, 07 Sep 2020 03:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके अलावा 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब 250 से अधिक तमंचे बरामद किए गए हैं। यह मेरठ पुलिस की अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मेरठ में सभी 30 थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज और फैंटम पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें 139 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन स्थानों से तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। सबसे ज्यादा 52 तमंचे ब्रह्मपुरी पुलिस ने पकड़े हैं। जिले में 250 से अधिक तमंचे, देसी बंदूक, भारी संख्या में अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। 

एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि लॉकडाउन में आरोपी तमंचे ऑन डिमांड बनाते थे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, बुलंदशहर और आसपास के जिलों में ऑन डिमांड सप्लाई किए जा रहे थे। जो लोग फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: पलायन का दर्द भुलाकर लौट आया फौजी, मां-बाप की हत्या के बाद छोड़ा था गांव, खौफनाक थी वारदात

एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है। जिसके बाद जेल भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें