बिजनौर जनपद में नूरपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर दाहना में एक लापता किसान का शव उसके खेत पर पड़ा मिला है। खेत में किसान की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी महकार सिंह (45 वर्ष) एक अगस्त की रात को परिजनों से लड़कर घर से चला गया था। तब से वह घर नहीं लौटा। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला।
वहीं बृहस्पतिवार की सुबह महकार के बड़े भाई करण सिंह अपने खेत पर गए थे। तभी उन्हें दोनों भाइयों के चक की मेड़ पर एक पेड़ के नीचे महकार का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात, महिलाओं ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जमकर हंगामा, तस्वीरें
इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मानकर चल रही है कि किसान ने आत्महत्या की है। वहीं मृतक के पुत्र ने भी तहरीर में आत्महत्या बताकर कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/