फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सनसनीखेज वारदात: चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Sat, 10 Apr 2021 10:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में शनिवार सुबह हुई सननसीखेज वारदात 
  • भावनपुर क्षेत्र में चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस और चाची-भतीजे की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में आज सुबह साढ़े पांच बजे गुलशन पत्नी यामीन व उसके भतीजे गुड्डू उर्फ खुशनूद पुत्र अलीशेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पास के खाली पड़े धर्मवीर के प्लॉट में मिले। 

विज्ञापन


वहीं दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।पुलिस ने तलाशी के दौरान 32 बोर की मैगजीन बरामद की है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे।

यह भी पढ़ें: साहब... मैं पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, उसे नहीं मार सकता, फिर गले लगकर खूब रोया, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं गांव में चाची और भतीजे के प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें