फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आकाश की हत्या से परिजनों में भारी आक्रोश, किया जमकर हंगामा, टूटी थीं शरीर की 56 हड्डियां

Fri, 29 Jan 2021 01:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते आकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर के रिठानी गांव में आकाश की हत्या को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को घोपला मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक आकाश के शव को मोर्चरी से लाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। उधर, आकाश की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिठानी निवासी आकाश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आकाश के परिजनों का आरोप है कि 12 जनवरी को युवती ने आकाश को फोन करके अपने घर बुलाया था। जहां युवती के पशु चिकित्सक पिता प्रदीप शर्मा, मां गीता और अन्य परिजनों ने आकाश की बेरहमी से पिटाई की। घटना में आकाश के शरीर की 56 हड्डियां टूट गईं थी। इसके बाद आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार देर रात आकाश की मौत हो गई। आकाश की मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Live: भाकियू की महापंचायत से मुजफ्फरनगर में रूट डायवर्जन, मौके पर पहुंचे डीआईजी, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार की सुबह परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने घोपला रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के 17 दिन बाद भी पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पाल समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह आकाश के शव को मोर्चरी से नहीं उठाएंगे। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें