उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा पुलिस ने गांव बिशनपुरा में दंपती की हत्या के आरोपी मनुदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शिवकुमार शर्मा ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था और फैसले के नाम पर पांच लाख रुपये उससे मांगे जा रहे थे। इसलिए आरोपी ने घर में रखे दांव से शिवकुमार शर्मा और उसकी पत्नी उषा को काट डाला।
एसपी देहात संजय सिंह ने वारदात का खुलासा किया। प्रेसवार्ता में एसपी देहात ने बताया कि मनुदत्त शर्मा ने रंजिश के चलते गांव के ही शिवकुमार शर्मा व उसकी पत्नी उषा की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शिवकुमार शर्मा के भतीजे धनेंद्र शर्मा ने हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी देहात के अनुसार मनुदत्त शर्मा को नहर के पुल से बृहस्पतिवार सुबह दबोच लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त दांव बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: देवर ने धारदार हथियार से किया भाभी का कत्ल, इलाके में सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मनुदत्त शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2018 में इंटर पास किया था। इसी साल शिवकुमार शर्मा ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे उसका भविष्य बर्बाद हो गया। उसने और उसके परिवारवालों ने शिवकुमार से फैसले के बारे में बात की लेकिन, शिवकुमार व उषा उससे पांच लाख रुपये मांग रहे थे। उसके पास पैसे नहीं थे। इसी रंजिश की वजह से उसने घर में रखे दांव से 14 जुलाई की रात करीब तीन बजे शिवकुमार व उषा की सोते हुए गर्दन व सिर पर दांव से वार करके हत्या कर दी।
इसके बाद दांव उसने जंगल में छिपा दिया और वह भागकर जंगल में छिप गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई रफल सिंह सैनी, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल सचिन चौधरी, पुरुषोत्तम, हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/