फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द रुपये कमाने के लिए दोबारा करने लगा अपराध, गिरफ्तार 

Thu, 16 Jul 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो जेल से निकलने के बाद फैक्टरी में काम करने लगा और फिर कुछ दिनों तक अपने पिता के साथ मोटर मैकेनिक का काम किया। लेकिन जल्द रुपये कमाने के लिए फिर से वारदातों को अंजाम देने लगा। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक और स्कूटी बरामद की है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत पकड़ा। 15 जुलाई को उत्तम नगर थाने में तैनात हवलदार चांदराम सिपाही यशवंत इलोक में गश्त कर रहा था। एक बाइक का नंबर देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने बाइक चला रहे युवक को रोका और उससे कागजात की मांग की। लेकिन युवक कागजात नहीं दिखा पाया।
 
जांच में पता चला कि बाइक डाबड़ी इलाके से  चुराई गई है। पुलिस ने बाइक चला रहे बदमाश ओम विहार निवासी राहुल(21) को गिरफ्तार कर लिया। राहुल उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश है। इसपर पहले से सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अगस्त 2019 में जेल से बाहर आने के बाद वह एक फैक्टरी में काम करने लगा। फिर पिता के साथ मोटर मैकेनिक का काम किया। लेकिन जल्द रुपये कमाने के लिए वह वाहन चोरी कर झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने उसके निशानदेही पर वर्ष 2019 में चोरी की गई एक स्कूटी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें