फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की गला रेतकर हत्या, पेपर मिल के सामने पड़ी मिली लाश, मचा हड़कंप

Fri, 20 Nov 2020 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर में इंचोली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुड्डू पुत्र ओम प्रकाश सनी गांव में किराए पर रहता था। वह देवप्रिया पेपर मिल के सामने चौधरी ढाबे पर काम करता था। बुधवार शाम चार बजे के करीब वह होटल से घर के लिए निकला था। लेकिन गुरुवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को युवक का शव देवप्रिया पेपर मिल के सामने पड़ा हुआ मिला। 

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर इंचोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय गुड्डू का गला धारदार हथियार से काटा गया। उसके हाथ पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बांग्लादेशियों के मददगारों की तलाश, सामने आई कई बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

उधर, हत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इंचोली थाने में सैनी निवासी तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने 12 बजे के करीब एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। 
विज्ञापन


एसओ इंचौली उपेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया आपसी झगड़े की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें