मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के टीमकिया गांव में राहुल शर्मा (34 वर्ष) पुत्र बृजमोहन शर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद तीन युवकों ने मिलकर राहुल शर्मा नाम के युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बताया गया कि शराब पीने को लेकर दोस्तों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद टैफी पुत्र नरेश, मनीष पुत्र मिंटू और पिंटू पुत्र किरपाल सिंह ने राहुल शर्मा की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिन्टू व टैफी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।