मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में शुक्रवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर 85 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव डालमपुर निवासी उमराव सिंह की पत्नी महेंद्री शुक्रवार की दोपहर बाद घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार के लोग जब खेत से वापस लौटे तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा देख दंग रह गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: खेत में पड़ी मिली लाश, गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम, देखिए तस्वीरें
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/