फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर किया आत्मदाह का प्रयास, ये है पूरा मामला

Fri, 05 Mar 2021 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया
  • आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज है पीड़ित परिवार
  • सीओ अमित कुमार राय ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता ने आज परिवार सहित कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस के सामने आत्मदाह की कोशिश की। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां काफी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद थी। 

विज्ञापन


बता दें कि चार-पांच महिलाओं ने खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। वहां मौजूद कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं से केरोसिन से भरी केन छीनी और घटना को रोक लिया। खरखौदा के लोहिया नगर से आईं महिलाओं का आरोप है कि 27 फरवरी को तीन दबंगों ने परिवार की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर विरोध करने पर एक अन्य महिला को गोली मार दी। वह महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी उनके घर आकर उन्हें धमकी दे रहे हैं लेकिन, पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। वहीं आत्मदाह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय भी पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा, जिंदा किशोरी को मुर्दा दिखाकर जेल भेजे तीन लोग, एडीजी ने बैठाई जांच
विज्ञापन


सीओ ने महिलाओं से बात की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इसके बाद पुलिस सभी महिलाओं को थाने ले आई। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस पूरी तरह आरोपियों का साथ दे रही है। पूर्व में भी कई बार वह जेल जा चुके हैं, इसके बावजूद भी पुलिस उनका साथ दे रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें