सेल्समैन से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी क्षेत्र में लूट की साजिश का एक मामला सामने आया है। बेटी का इलाज कराने के खातिर युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर नमकीन कारोबारी से 3.50 लाख रुपये की लूट की साजिश रच डाली। पुलिस ने चंद घंटों में लूट का खुलासा कर दोनों भाई आशीष व भीम को गिरफ्तार कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी आशीष शहर के जानसठ बस स्टैंड स्थित नमकीन फैक्टरी काकाजी नमकीन में काम करता है। मंगलवार को वह टाटा-एस वाहन से नमकीन सप्लाई करने शामली गया था, जहां से करीब 6.50 लाख रुपये की वसूली कर वह मुजफ्फरनगर लौट रहा था।
वहीं करीब 11.30 बजे आशीष ने नमकीन फैक्टरी मालिक विनोद बंसल के साथ ही पुलिस को भी फोन कर सूचना दी कि तितावी-बाबरी बॉर्डर पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसका टाटा-एस रुकवा लिया और एक थैले में मौजूद 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
सूचना पर सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ कपिलदेव मौके पर पहुंच गए। आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चंद घंटे बाद ही उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/