फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : जमीन के विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक व्यक्ति की हत्या से मचा कोहराम

Wed, 30 Jun 2021 10:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेरठ में हत्या के बाद पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव कुंडा में जमीन कब्जे को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


ये है मामला
यशपाल ने अपनी 10 बीघा जमीन करीब चार महीने पहले मेहताब पुत्र घनश्याम निवासी गांव कुंडा को बेच दी थी। बताया गया कि इस जमीन को सोमपाल पुत्र तेज सिंह निवासी गांव कुंडा लगभग 20 सालों से बो रहा था। वहीं मंगलवार की रात करीब साढ़े बाहर बजे मेहताब पुत्र घनश्याम ने अचानक खेत में ट्रैक्टर चला दिया और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उधर, जानकारी मिलने पर सोमपाल अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। 

पुलिस के अनुसार फायरिंग में सोमपाल पुत्र तेज सिंह, मोहित पुत्र नरेश, लव कुश पुत्र कृष्णपाल, नरेश पुत्र तेज सिंह, सुंदर पुत्र तेज सिंह घायल हो गए। सोमपाल के जांघ में गोली लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सोमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही जाति के लोग हैं। अभी मृतक की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें