फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! छह साल की मासूम से दुष्कर्म, फिर बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन के पास फेंका

Tue, 15 Jun 2021 11:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया गया। वहीं आज सुबह बच्ची की हालत देख लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन
सहारनपुर: दुष्कर्म मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दुष्कर्म का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये है मामला
भीख मांगकर गुजर-बसर कर रही मां अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी के साथ सोमवार रात रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। इस दौरान बच्ची को आरोपी उठाकर ले गए और दुष्कर्म करने के बाद स्टेशन से कुछ दूरी पर फेंक दिया। वहीं मंगलवार सुबह स्टेशन पर मार्निंग वॉक के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर शामली जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास की जांच करने के बाद स्टेशन के नजदीक आम के बागों में भी सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। बताया गया कि बच्ची की मां दिव्यांग (गूंगी) है और वह कुछ भी बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन


शामली से जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, क्योंकि पीड़ित बच्ची की मां बोल नहीं पा रही है। पीड़ित बच्ची के बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही बच्ची और उसकी मां को रेस्क्यू कर दिल्ली स्थित अनाथालय में भिजवाया गया था, लेकिन वह फिर से लौट आईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें