फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्रों की गई जान, 150 फीट ऊपर चढ़कर कर रहे थे मस्ती

Mon, 18 Dec 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सेल्फी के चक्कर में गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेल्फी का शौक दो छात्रों को निगल गया। 150 फीट ऊंची पानी की टंकी से गिरकर दोनों की मौत हो गई। हादसे को देखकर लोगों की सांसें थम सी गईं। उन्होंने बताया कि गिरते समय युवक मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आनन फानन में लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। सैनिक विहार डी पॉकेट में मेरठ विकास प्राधिकरण की करीब 150 फीट ऊंची पानी की टंकी है। लोगों के अनुसार सोफित (22) ईश्वर सिंह निवासी मामेपर थाना हस्तिनापुर और रिषभ शर्मा (23) पुत्र भारत भूषण निवासी भगवती कुंज, थाना परतापुर रविवार शाम चार बजे पानी की टंकी के पास पहुंचे थे।

पढ़ें:- सेल्फी के चक्कर में मंदिर से 35 फीट नीचे गिरा विदेशी, गंवाई जान

वह आसपास क्षेत्र में सेल्फी ले रहे थे। कुछ देर बाद वह अपनी एक्टिवा को खड़ी कर पानी की टंकी पर चढ़ गए। छात्र टंकी पर मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। लोगों ने बताया कि वह गाने गा रहे थे और मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर खड़ी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
अचानक एक युवक का संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे गिरने लगा। उसने दूसरे युवक का हाथ पकड़ा तो वह भी साथ नीचे गिर गया। दोनों युवक चिल्लाते हुए नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ दौराला पंकज कुमार, इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए। पुलिस ने बताया कि सोफित कलंजरी में अपने मामा के यहां रहकर सुभारती से एनिमेशन का कोर्स कर रहा था। वहीं रिषभ ने एनिमेशन का कोर्स कर लिया था। रात तक परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने टंकी के पास से एक्टिवा व मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें