फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दो व्यक्तियों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

Fri, 10 Jan 2020 11:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के गंज गांव में गुरुवार रात को एक घटना हो गई। यहां कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि यह घटना गुरुवार रात की है। गांव वालों के मुताबिक कच्ची शराब के कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं गुरुवार रात को एक पक्ष के लोगों ने दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतार डाला। 

यह भी पढ़ें: मर्डर खुलासा: कातिलों ने कबूला जुर्म, किया था बड़े भाई का कत्ल, छोटे भाई की पत्नी से थे अनैतिक संबंध
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजन पुरानी दुश्मनी बता रहे हैं। लेकिन गांव वालों का कहना है कि कच्ची शराब के कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते हत्या की गई। 
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटे हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें