इसके बाद पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश शहजाद पुत्र सईद निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर को गोली लग गई जो बाइक सहित नीचे जा गिरा। उसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी मन्नान उर्फ रहमान पुत्र सुल्तान निवासी गंदेवडा पैदल ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे भी दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और बाइक बरामद की है। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भेजा। दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि शहजाद पर 15 हजार का इनाम है। उस पर फतेहपुर सहित विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गोवध आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसके साथी मन्नान पर भी गागलहेड़ी और देहरादून में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मुठभेड़ करने वाली टीम में एसओ अमित शर्मा सहित एसएसआई अजय गौड़, रघुनाथ सिंह, दीपक कसाना, सिपाही देवेंद्र, सचिन, संजय आदि शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/