फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर: सिपाही को गोली मारकर भागे दो बदमाश ढेर, आमने-सामने चली थी गोलियां

Thu, 12 Sep 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एनएच-58 स्थित सरधना रोड पर पुलिस-बदमाशों के बीच बुधवार रात में मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दो बदमाश सिपाही को गोली मारकर भागने लगे। इसकी जानकारी पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। आमने-सामने की फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक एक बाइक पर जा रहे हैं। इस पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बीपी राणा पुलिस टीम को लेकर जिटौली पुलिस चौकी के पास चेकिंग करने लगे। इसी दौरान बदमाश वहां से निकल रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिस पर इंस्पेक्टर के हमराह चालक सुधीर कुमार मलिक के पेट में बदमाशों की गोली लगी। सिपाही को गोली लगते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 8 घंटे और 45 किमी का सफर, ऐसे हुआ कुख्यात बदमाशों का खौफनाक अंत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत दो पुलिसकर्मी घायल सिपाही को अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी पर सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम मौके पर पहुंचे। जंगल में कांबिंग शुरू कर दी। तभी पता चला कि सरधना रोड पर बटजेवरा गांव के पास दोनों बदमाश मौजूद हैं। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश पंकज उर्फ बंटी और शहजाद निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें