फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन के लालच में चाचा की हत्या, आरोपी भतीजे ने कबूला जुर्म, पूछताछ में उगला पूरा सच

Thu, 21 May 2020 09:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • शामली के लांक गांव में चाचा की हत्या 
  • छह बीघा जमीन के लालच में हुई वारदात 
  • हत्यारोपी भतीजा और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
भतीजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गांव लांक में अविवाहित चाचा की हत्या महज छह बीघा जमीन के लालच में की गई। चाचा वेदपाल के हिस्से में छह बीघा जमीन आती थी। वह अपने दूसरे अविवाहित भाई अजित के साथ रहता था। हत्यारोपी भतीजे मोनू की नजर उसकी जमीन पर थी, जबकि वेदपाल अपनी जमीन को लेकर कटाक्ष करता रहता था। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा ने बताया कि शक होने पर भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वेदपाल अपने दूसरे अविवाहित भाई अजीत के साथ रहता था। जबकि अन्य दो भाई किरनपाल और विनोद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वेदपाल के हिस्से में छह बीघा जमीन आती थी। 

कोतवाल के मुताबिक आरोपी मोनू पुत्र किरनपाल ने बताया कि उसका चाचा अपने हिस्से की जमीन को लेकर उन पर कटाक्ष करता था। रात में भी इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसमें वेदपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट

Trending Videos
विज्ञापन

दो घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी 
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मोनू ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके चाचा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दो घंटे तक चली छानबीन के बाद मोनू शक के घेरे में आ गया। कड़ी पूछताछ हुई तो, आरोपी मोनू ने हत्या करने का सच उगल दिया। हत्यारोपियों से बरामद पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। 

जांच के दौरान शक के घेरे में आए मृतक के सगे भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी मोनू ने साथी के साथ मिलकर जमीन के लालच में चाचा की हत्या की है। - विनीत जायसवाल, एसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें