दो घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मोनू ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके चाचा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दो घंटे तक चली छानबीन के बाद मोनू शक के घेरे में आ गया। कड़ी पूछताछ हुई तो, आरोपी मोनू ने हत्या करने का सच उगल दिया। हत्यारोपियों से बरामद पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है।
जांच के दौरान शक के घेरे में आए मृतक के सगे भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी मोनू ने साथी के साथ मिलकर जमीन के लालच में चाचा की हत्या की है।
- विनीत जायसवाल, एसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/