फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक मामला: पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 Apr 2019 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़ित महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहे तलाक के मुकदमे में तारीख पर आने के बाद पति ने ससुराल जाकर पत्नी को गोली मार दी। महिला के पैर में गोली लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पति गोली मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में मंडी कोतवाली के सरदार कॉलोनी निवासी पूनम (30 वर्ष) का विवाह लगभग 16 वर्ष पूर्व शहर के हनुमान नगर ज्ञान विहार निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। प्रदीप ट्रक चालक है। पूनम के भाई शेखर ने बताया कि पूनम के तीन बच्चे हैं। कुछ वर्षों से पूनम और प्रदीप के बीच विवाद शुरू हो गया था। छोटी-छोटी बातों पर पति मारपीट करता था। लगभग दो साल पहले दोनों अलग-अलग हो गए और कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया। सोमवार को तलाक के मामले में तारीख पर पूनम कचहरी पहुंची थी। प्रदीप भी तारीख पर कचहरी आया था। जहां पूनम और प्रदीप में फिर से विवाद हो गया। इसके बाद पूनम लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर पहुंची, तो प्रदीप भी पीछे-पीछे घर पहुंच गया और घर के बाहर ही प्रदीप ने पूनम पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पूनम घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर निकले, लेकिन तब तक प्रदीप फरार हो चुका था। पूनम को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेरे घर आकर ही अब दूंगा तुझे तलाक
घायल पूनम ने बताया कि कचहरी में तारीख पर पहुंचे पति प्रदीप का उससे विवाद हुआ। जिसके बाद प्रदीप ने उसे धमकी दी और कहा कि तलाक ही देना है अब तुझे, तो तेरे घर आकर ही तलाक दूंगा। उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब वह घर पहुंची, तभी पीछे-पीछे प्रदीप भी पहुंच गया और घर के सामने ही उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही 
मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि गोली मारने के मामले में हनुमान नगर निवासी प्रदीप को नामजद कराया गया है। घर के बाहर खून भी पड़ा हुआ था। दंपती के बीच तलाक का केस चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है, गंभीरता से जांच कराई जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें