मेरठ एसटीएफ ने बरेली के जहादपुर में ट्रक पकड़ लिया। आरोपी मयंक व सूरज ने पुलिस को बताया कि समन नाम के व्यक्ति के यहां वह दोनों नौकरी करते हैं। वह उझानी बदायूं का निवासी है। ट्रक के एक चक्कर पर समन उनको 20-20 हजार रुपये देता है। गांजा अंकुर मिश्रा को बरेली में दिया जाना था। अंकुर ने बताया कि समन ओडिसा से गांजा लाता था। एसटीएफ ने समन की तलाश में दबिश दे रही है।
नेताओं का मिला है संरक्षण
बताया गया कि नशीला पदार्थ सप्लाई करने में आरोपियों को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। नशीला पदार्थ मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सप्लाई किया जाता है। तस्करों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। पुलिस कई बार नशीला पदार्थ को पकड़ चुकी, लेकिन नेटवर्क का पता नहीं लगा पाती।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/