जालंधर से भेजा गया पत्र
आतंकी संगठन की तरफ से भेजे गए धमकी भरे पत्र के बारे में की गई छानबीन और उस पर लगी मुहर आदि से पता चला है कि इसे जालंधर से भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार एक टीम जालंधर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी है।
लखनऊ और गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
शामली स्टेशन पर भेजे गए धमकी भरे पत्र का मामला आरपीएफ के हेडक्वार्टर और रेलवे विभाग के माध्यम से लखनऊ और गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार स्तर से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए है।
कोट
धमकी भरा पत्र मिलने के बारे में वे कुछ नहीं बता सकते। यह मामला जानकारी में नहीं है। -
सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक शामली।
धमकी भरा पत्र मिलने का मामला जानकारी में आया है। रेलवे अधिकारियों की तरफ से उन्हें यह जानकारी दी गई है। इस पत्र के बारे में आरपीएफ हेड क्वार्टर को जानकारी दे दी गई है। स्टेशन पर जीआरपी के साथ सतर्कता बरती जा रही है।
- प्रांजल कुमार बोहरा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ थाना शामली।
स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र की जांच चल रही है। इसे लेकर गंभीरता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग और ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है।
- राकेश कुमार, थाना प्रभारी शामली।
शामली रेलवे पुलिस ने सोमवार को उन्हें इस पत्र के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे मुख्यालय को भी जानकारी दे दी है। रेलवे और सिविल पुलिस द्वारा रूप से चेकिंग कराई जा रही है। पत्र की जांच पड़ताल रेलवे द्वारा की जा रही है।
- अजय कुमार, एसपी शामली
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/