फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदलकर गार्ड ने उड़वा दिए चालीस हजार

Fri, 16 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर पैसा उड़ाने का अजीबोगरीब मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। एटीएम बूथ के गार्ड से साठगांठ कर आरोपियों ने छात्र का कार्ड बदला और उसके खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। छात्रों ने इसकी शिकायत मेडिकल थाने में की। यह पूरा खेल सीसी फुटेज में कैद हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी हिमांशु विमल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर हिमांशु अपने सहपाठी अजेंद्र और मिराजुद्दीन के साथ शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल के पास एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा था। तकनीकी खराबी के चलते एटीएम से रुपये नहीं निकले। तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने हिमांशु से एटीएम कार्ड लेकर उसे रुपये निकालकर देने की बात कही।

दोनों युवकों ने हिमांशु से कार्ड लिया और झांसा देकर उसे दूसरा कार्ड सौंप दिया। इसी दौरान वहां एक सिक्योरिटी गार्ड आया और तीनों छात्रों को उसने बाहर निकाल दिया। इस बीच आरोपी दोनों युवकों ने हिमांशु के कार्ड से एटीएम से 40 हजार रुपया निकाले और वहां से फरार हो गए। छात्र के मोबाइल फोन पर रुपये निकलने का मेसेज आया तो वह वापस वहां पहुंचा। लेकिन आरोपी युवक वहां नहीं मिले। छात्रों ने हंगामा किया तो मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें आरोपियों और गार्ड का कारनामा उजागर हुआ।
विज्ञापन


फुटेज देखकर केस दर्ज
एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों के चेहरे थोड़ा साफ नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें