मां और एसओ समझाते रहे, छात्रा ने लगा ली आग
बताया गया कि छात्रा की मां उसे समझाती रही, थानाध्यक्ष भी समझाते रहे, लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद किया और केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब तक उसे बचाया, उसका चेहरा और एक हाथ बुरी तरह से जल चुका था। उसे बचाने के प्रयास में थानाध्यक्ष आदर्श मंडी कर्मवीर सिंह की हथेली और अंगुलियां व दरोगा मीरपाल सिंह का चेहरा झुलस गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी के पिता के दो भाई और हैं। इनमें एक शादी शुदा है और एक अविवाहित है। पिता के साथ सभी संयुक्त रूप से एक मकान में रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में छात्रा और उसका परिवार रहता है। छात्रा 12 वीं में पढ़ रही है। आरोप है कि छात्रा के बाबा, बुआ, चाचा और चाची ने उसके और ट्यूशन टीचर के साथ संबंधों को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे वह आहत थी। एसओ ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्रा के चाचा, चाची, बाबा और बुआ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/