फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट से पश्चिमी यूपी में अलर्ट, एटीएस ने मेरठ में डाला डेरा, हिरासत में दो संदिग्ध

Fri, 17 May 2019 11:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आतंक फैलाने की गतिविधियों में शामिल पाए गए मेरठ के दो भाइयों की शामली से गिरफ्तारी होने के बाद एटीएस ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एटीएस और क्राइम ब्रांच ने लिसाड़ी गेट में छापेमारी कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे एटीएस गहन पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। 

विज्ञापन


दिल्ली और यूपी के रेलवे स्टेशनों को 72 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो भाई गुलजार और शहजाद निवासी नंगलाताशी कंकरखेड़ा मेरठ हैं। दोनों भाइयों की गतिविधियां आतंक फैलाने की पाए जाने पर एटीएस भी गंभीर हो गई। एटीएस की टीम ने बुधवार देर रात ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद एटीएस और क्राइम ब्रांच ने मेरठ में कई जगहों पर दबिश दी। लिसाड़ी गेट क्षेत्र से निजामुद्दीन और सलीम नाम के लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
आतंकी इनपुट होने के चलते एटीएस भी अलर्ट हो गई। एटीएस की टीम ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। पुलिस से भी एटीएस सहयोग लेकर संदिग्ध लोगों को उठाकर जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। जोकि आतंकी गतिविधियों से जुड़ी हैं। दोनों आरोपियों ने देश की सुरक्षा से जुड़ी कई गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी है। इसको लेकर भी एटीएस ने उनकी कुंडली खंगाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार और शहजाद की कुंडली खंगाली 
गुलजार और शहजाद की गतिविधियां आतंक फैलाने की सामने आने पर एटीएस ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों भाइयों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में एटीएस लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों को अभी रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान जानकारी जुटाई जाएगी।   

पुलिस भी अलर्ट हुई 
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आतंकी इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के अलावा होटलों में भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अपने स्तर से वो सभी जांच कर रही है, जोकि आतंकी इनपुट से जुड़ी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें