फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा खुलासा! मां-बेटी की हत्या को लेकर शोएब कुरैशी ने बदला बयान

Thu, 27 Apr 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आरोपी शोएब कुरैशी
विज्ञापन
हत्यारोपी शोएब कुरैशी की निशानदेही पर सुमनलता के जले हुए शव के अवशेष बरामद कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो। लेकिन खुलासा अभी अधूरा है। यह अवशेष सुमनलता के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि तो डीएनए टेस्ट के बाद ही होगी। अब रिमांड के दूसरे दिन शोएब मां-बेटी की हत्या करना तो कबूल कर रहा है। लेकिन कह रहा है कि सुमनलता की लाश किसने जलाई, इसका उसको पता नहीं है। 
विज्ञापन


ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नेहा और उसकी मां सुमनलता को शोएब कुरैशी निवासी लावड़ ने छह अप्रैल को ही मार डाला था। तीन दिन के रिमांड पर आया हत्यारोपी शोएब गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। बुधवार को शोएब ने एक नया खुलासा किया है। उसने बताया कि उसने सुमनलता के सिर में पीछे से गोली मारी थी। उसकी मौत हो गई थी। सुमनलता के शव को उसने मवी-लावड़ गांव के जंगल में पुआल छुपाया था। उसको किसने जला दिया, इसकी जानकारी उसे नहीं है। हत्यारोपी दावा कर रहा है कि सुमनलता की लाश किसी ओर ने जलाई है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर आलू की बोरियों के साथ सुमनलता की लाश को किसने जलाया। 

बाग की देखरेख करने वाले की तलाश 
लालकुर्ती पुलिस ने बुधवार को शोएब से पूछताछ करने के बाद मवी और लावड़ में दबिश दी। पुलिस ने बाग की देखरेख करने वाले को ढूंढा। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने तीन लोग हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पुलिस को अंदेशा है कि आलू मालिक ने पुआल को जलाया है, जिसमें सुमनलता जलकर राख हो गई। कुछ दूसरा मामला न हो, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर कराया शोएब से क्राइम सीन

नेहा का फाइल फोटो
रिमांड के दूसरे दिन भी शोएब से पुलिस ने क्राइम सीन कराया। लालकुर्ती पुलिस शोएब को सिटी सेंटर व फिर रजबन बाजार में उसके रिश्तेदार के घर ले गई। शोएब को पुलिस आबूलेन के फ्लेवर रेस्टोरेंट पर भी लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि लिखा पढ़ी करने के लिए शोएब को सभी जगह पर ले जाना जरूरी है। वह पूछताछ में नई-नई बातें बता रहा है। 

कई लड़कियों से जुड़ा शोएब 
पुलिस ने शोएब के पांच मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली। जिसमें कई लड़कियों से शोएब के जुड़े होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में शोएब से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लंबे समय तक फाइनेंस का काम करता था। इसी दौरान लड़कियों को ऑफिस में नौकरी व छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित लोन देने के चक्कर में इतने संपर्क बढ़े। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पांच साल से जुड़ा परिवार से 
पुलिस के मुताबिक शोएब ने बताया कि सुमनलता के परिवार से वह पांच साल से जुड़ा था। सुमनलता और फिर उसकी बेटी नेहा से उसकी मुलाकात लगातार बढ़ती गई। आरोपी ने मां-बेटी पर ब्लैकमेलिंग करने का भी आरोप लगाया है। नेहा के दोस्त अंकित को शोएब पर शक था। शोएब और अंकित एक दूसरे से नफरत करते थे। पुलिस अंकित से फिर से पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें