फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में धर दबोचा एक लाख का इनामी अकरम

Sat, 01 Dec 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एक लाख का इनामी अकरम
विज्ञापन

मेरठ में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी अकरम को शुक्रवार रात को खतौली से दबोच लिया। पिछले एक साल से कुख्यात पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर छिपा हुआ था। बदमाश पर लूट, डकैती और पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल, तमंचा और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी अकरम मुकीम काला गैंग से जुड़ा है। जिसके खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। एक साल पहले अकरम ने सात- आठ बदमाशों के साथ मिलकर खतौली में कारोबारी के यहां लाखों की डकैती की थी। जिसमें अकरम फरार चल रहा था।

 

एसटीएफ, मुजफरनगर और मेरठ की क्राइम ब्रांच की टीम भी अकरम की तलाश में थी। रात में एसटीएफ को पता चला कि अकरम खतौली में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। जिसके बाद सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आज होगा खुलासा
मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव भी रात में फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक कुख्यात एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में पता चला कि अकरम की लिसाड़ीगेट में भी रिश्तेदारी थी, कुछ समय पहले वह लिसाड़ीगेट भी आया था। शनिवार को एसटीएफ प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा करेगी। 

मुठभेड़ में बदमाश घायल 
दूसरी ओर हस्तिनापुर में थाना पुलिस की शुक्रवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान मध्य गंग नहर पुल पर बाइक पर सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, दो खोखा तथा दो कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश चांदपुर निवासी शमीम बताया गया है। 
 
पुलिस ने लगभग आधा घंटे तक जंगल में कांबिंग लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। घायल बदमाश ने फरार साथी बदमाश का नाम आबिद उर्फ बोंग पुत्र यामीन निवासी मवाना बताया। सीओ पंकज कुमार सिंह समेत थाना मवाना, बहसूमा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फरार बदमाश की तलाश की। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया। सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश थाना चांदपुर से गोकशी व पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें