फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू जाट के दो शूटर पहुंचे एसएसपी आवास, गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुख्यात अमित उर्फ मोनू जाट के दो शूटर शिकायती पत्र लेकर शनिवार दोपहर एसएसपी आवास पहुंचे। शूटरों ने अपने नाम पते बताए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में शूटरों ने बताया कि वह बेगुनाह हैं। मोनू जाट खुद उन्हें मारने की फिराक में था। वह एसएसपी से कार्रवाई की मांग करने आए थे।
विज्ञापन

12 लोगों की हत्या का आरोपी मोनू जाट ने मेरठ और बागपत पुलिस को चकमा देकर अपने साथी नितिन राठी उर्फ छोटे निवासी टीकरी बागपत के साथ सोनीपत पुलिस को गिरफ्तारी दे दी थी। सीओ सरधना बृजेश सिंह ने जांच में मोनू जाट के मददगार सात लोगों के नाम उजागर किए थे। इनमें रोहटा निवासी राहुल शर्मा और शैलेंद्र के नाम भी थे। आरोप है कि दोनों आठ सितंबर को किसान शीशपाल और उसकी पत्नी संतोष की हत्या में शामिल थे।
शनिवार को दोनों आरोपी एसएसपी आवास पर शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। एसएसपी के पीआरओ संजीव कुमार ने दोनों से उनके नाम पते पूछकर सीओ सरधना से मामला पूछा तो पता चला कि दोनों मोनू जाट के शूटर हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। इस पर पीआरओ ने दोनों को गिरफ्तार कराकर सिविल लाइन थाने भेज दिया। आरोपी राहुल शर्मा ने पुलिस कस्टडी में कहा कि पुलिस धोखेबाज है। मोनू जाट को पकड़ने में उन्होंने रोहटा पुलिस की मदद की थी। इसी से खफा मोनू ने हमें शूटर बताया दिया। आरोप लगाया कि मोनू खुद उन्हेें मारने की फिराक में था। राहुल ने बताया कि मोनू ने तीन बार उसके चाचा पर हमला किया। पुलिस कॉल डिटेल से जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें