फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पत्नी के हमदर्द ने की थी महिपाल की हत्या, मोबाइल की कॉल डिटेल से खुला राज

Wed, 29 May 2019 02:05 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी ने महिपाल की हत्या का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में जिटौली गांव के जंगल में हुई महिपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी उनके ही मकान में दुकान चलाने वाला नीरज निकला। दंपती के बीच अक्सर होने वाले झगड़े में बीचबचाव करने के लिए नीरज पहुंच जाता था। इस पर महिपाल को आपत्ति थी।

विज्ञापन


घंटाघर स्थित कार्यालय में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को जिटौली गांव के जंगल में ईंटों से कुचला हुआ शव मिला था। उसकी शिनाख्त महिपाल (40) पुत्र दयाचंद्र निवासी गांव सोफीपुर पल्लवपुरम के रूप में हुई थी। महिपाल की पत्नी प्रीति की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट लिखी गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि महिपाल की हत्या उसकी दुकान किराए पर लेने वाले नीरज पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सोफीपुर ने की थी। नीरज गमले बेचने का काम करता है।

पुलिस के अनुसार महिपाल शराब पीने का आदी था। वह आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। वहीं दुकान करते करते नीरज की उसकी पत्नी से दोस्ती हो गई। वह अक्सर मारपीट का विरोध करता था। पत्नी के प्रति नीरज की हमदर्दी महिपाल को अखरती थी। उसने कई बार नीरज को समझाया कि पति-पत्नी के बीच में मत आया कर। इसके बावजूद नीरज नहीं माना। महिपाल को शक था कि नीरज के एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसने कई बार नीरज से दुकान खाली करने के कहा, लेकिन उसकी पत्नी ने रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल से दी थी धमकी
तीन दिन पूर्व भी महिपाल शराब पीकर घर आया था। उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। नीरज बीचबचाव के लिए आया था। तभी महिपाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले कि महिपाल उसे मारता। नीरज ने उसकी हत्या की योजना बना ली। रविवार शाम उसने महिपाल को फोन कर बुलाया। उसके साथ में शराब पी और फिर घूमने के बहाने जंगल ले गया। जहां पर पीछे से उसके सिर में ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी। 

मोबाइल की कॉल डिटेल से खुला राज
सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम ने बताया कि महिपाल की पत्नी से पूछताछ के बाद नीरज से विवाद होना सामने आया। वारदात के बाद से नीरज गायब था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि महिपाल को आखिरी बार नीरज ने ही कॉल की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के मुताबिक, नीरज ने बताया है कि अगर वह महिपाल की हत्या नहीं करता तो वह उसकी हत्या कर देता। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें