फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बेटे ने नशीला पदार्थ देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Mon, 28 Oct 2019 01:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में एक दरोगा के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने नौचंदी थाने पहुंचकर बखेड़ा किया। मामला दरोगा के बेटे से जुड़ा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। अब वीडियो को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा शहर से सटे एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। छात्रा का आरोप है कि कक्षा में उसके साथ एक युवक भी पढ़ता था। युवक अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में रह रहा है। युवक का पिता शहर के ही एक थाने में दरोगा पद पर तैनात है। पीड़िता ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसके बाद दरोगा का बेटा छात्रा से दोस्ती के लिए दबाव बनाता रहा। 

पीड़िता का आरोप है कि कुछ माह पहले युवक ने कॉल करके कहा कि घर पर मम्मी बुला रही हैं। छात्रा युवक के घर पहुंची। लेकिन युवक के परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी गई कि मेरे पिता पुलिस में दरोगा हैं और मेरा कुछ भी नहीं बिगड़ सकता। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और नौचंदी पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को दस साल का कठोर कारावास व 13 हजार रुपये का अर्थदंड

विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि शनिवार को युवक ने कॉल करके धमकी दी कि अभी तो मोबाइल पर वीडियो वायरल किया है। अब बड़ी स्क्रीन पर दिखाऊंगा। पुलिस के अनुसार छात्रा और उसके परिजन थाने आए थे। जांच में सामने आया कि छात्रा ने ही अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से भेजा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

तहरीर पर करेंगे केस दर्ज
पूरे मामले में पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दरोगा के बेटे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें