फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या

Sat, 25 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
इंचौली थाने पर मुकेश के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तोफापुर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर सोए युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह वारदात का पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। पीड़ित पक्ष ने इंचौली थाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तोफापुर गांव निवासी वेदपाल प्लम्बर है। बृहस्पतिवार रात परिवार के लोग घर के अंदर सोए हुए थे। वेदपाल का छोटा बेटा मुकेश (22) घर के बाहर खाली प्लाट में चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब 1:15 बजे गोली चलने की आवाज हुई। जिस पर परिजन व पड़ोसी जाग गए और घर के बाहर आए तो देखा कि दो युवक गांव से बाहर भागे जा रहे हैं। जबकि चारपाई पर मुकेश मृत पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। मुकेश की हत्या की खबर गांव में फैल गई। 

सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह तोफापुर के ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर के अनुसार अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पायी है।
विज्ञापन


पिता का हाथ बंटाता था
मुकेश दसवीं कक्षा पास था। पिता के साथ काम में हाथ बंटाता था। उसका शव देखते ही भाईयों अर्जुन, दुष्यंत, टिंकू और बहनों संगीता, कमलेश, सरिता और शिवानी के अलावा मां रोशनी बिलख पड़े। 
कब तक होंगे गांव में मर्डर

ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस से पूछा कि गांव में हत्याएं कब तक होती रहेंगी। हर साल गांव में दो हत्याएं हो जाती हैं। जबकि मामूली बात पर आए दिन गोली चलना आम हो चला है। गौरतलब है कि तोफापुर गांव में दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं। जिनके कुछ आरोपी जेल में बंद हैं। पर फिर भी हत्याएं नहीं रुक पा रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें