फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा आरोपी, अपराध से किया 'तौबा-तौबा', गोकशी के दो मामले हैं दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 02:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार को एक गोकशी का आरोपी आत्मसमर्पण के लिए कोतवाली पहुंच गया। इस दौरान उसके हाथों में अपराध से तौबा-तौबा लिखा हुआ एक पर्चा भी था। वहीं 15 दिन पूर्व गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा था। जहां से यह आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन


बताया गया कि 21 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे कैराना पुलिस ने गांव भूरा में एक मकान में गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से गोकशी कर रहे आरोपी यूसुफ निवासी गांव भूरा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपी एहसान, आरिफ व नसीम मौके से फरार हो गए थे। पांच दिन बाद फरार तीन आरोपियों में से आरिफ व नसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, लेकिन एहसान निवासी गांव भूरा फरार चल रहा था। 

एहसान मंगलवार को अपने हाथों में अपराध से तौबा-तौबा लिखा एक पर्चा लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रभारी प्रेमवीर राणा के सामने पेश हुआ। उसने बताया कि उस पर गोकशी के दो मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन मैं अब से अपराधों से तौबा करना चाहता हूं। मुझे आप गिरफ्तार कर जेल भेज दीजिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हत्या मामले में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोकशी के दो मुकदमे दर्ज मिले हैं। एहसान ने खुद कोतवाली में आकर अपराध से तौबा की। आरोपी का चालान कर दिया गया है। 

वहीं आरोपी ने बताया कि पुलिस कही उसका एनकाउंटर न कर दे, इसलिए भी उसने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। वह अब अपराध से दूर रहना चाहता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें