फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

Thu, 17 Jan 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
विज्ञापन

यूपी के शामली में बुधवार की रात को एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी में बुधवार की रात को एक शादी समारोह में कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कुछ युवकों ने खुशी के माहौल में फायरिंग कर दी। इससे एक युवक सूरज निवासी गांव गढ़ी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर शामली के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें