वहीं अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि जिला जज कोर्ट ने रविंद्र की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए डेढ़-डेढ़ लाख के दो जमानती दाखिल करने के आदेश दिए। शनिवार को जमानती दाखिल करने पर अदालत ने रविंद्र के रिहाई के आदेश दे दिए। शाम को रविंद्र की जेल से रिहाई हो गई। अदालत ने आरोप निर्धारण के लिए एक अक्तूबर की तारीख लगाई है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा: छह साल बीत गए, बिन मुखिया सूनी हैं अंखियां, पत्रकार के परिवार की दर्दभरी दास्तां
पांच आरोपियों पर हो चुके हैं आरोप तय
शाहनवाज हत्याकांड में छह में से पांच आरोपियों पर अदालत में चार्ज फ्रेम हो चुके हैं और मुकदमा ट्रायल पर आ गया है। 26 अगस्त को जिला जज संजय कुमार पचौरी की अदालत ने शाहनवाज हत्याकांड के पांच अभियुक्त प्रहलाद, बिशन सिंह, तहेंद्र उर्फ तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र कोर्ट पर आरोप तय किए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/