फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात

Wed, 04 Dec 2019 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

शामली के एक गांव निवासी युवती के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि रात में युवक अपने चचेरे भाई को साथ लेकर आया और तमंचे के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के घर रहती है। झिंझाना क्षेत्र के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे एक साल तक दुष्कर्म किया। वह गर्भवती भी हो गई तो उसने उससे शादी करने को कहा, जिस पर आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए उसका गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार की रात आरोपी युवक अपने चचेरे भाई के साथ उसके घर पर आया और दोनों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके  शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मार्च माह में गांव पंजीठ निवासी साजिद के खेत के नलकूप का स्टार्टर चोरी किया गया था। ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी समीर को पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान मुस्तफा निवासी मोहल्ला पीरजादगान का नाम भी प्रकाश में आया था। आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें