फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी दबोचा और असलहा बरामद

Tue, 12 Mar 2019 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तमंचे बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की मीरापुर थाना पुलिस ने गांव जमालपुर बांगर के जंगल में दबिश देकर अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो दर्जन से अधिक तमंचे व मस्कट के साथ ही कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमंचे तैयार कर बिजनौर व मीरापुर क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की बात कही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी के नेतृत्व में मीरापुर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव जमालपुर बांगर के जंगल में दबिश दी। इस दौरान आम का बाग गुजरों वाला में एक युवक तमंचे बनाता रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 21 तमंचे, दो मस्कट, दो अधबने तमंचों के साथ ही कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।

Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अफजाल पुत्र हसन झोझा निवासी गांव सिकंदरपुर है, जो काफी लंबे समय से तमंचे बनाने के धंधे से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो तमंचा फैक्टरी से संबंधित होने के साथ ही एक डकैती का भी मामला शामिल है। पूछताछ में आरोपी अफजाल ने लोकसभा चुनाव के लिए तमंचे बनाने की स्वीकारोक्ति की है। तैयार किए जा रहे तमंचे व मस्कट जनपद बिजनौर व मीरापुर क्षेत्र में ही सप्लाई किए जाने थे। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे असलाह खरीदने वाले आरोपियों के नाम हासिल कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने तमंचा फैक्टरी पकड़ने वाले इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी के साथ ही पूरी पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें