फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां के साथ जा रही महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 04 Jan 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दहेज के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद आठ माह से अपने मायके में रह रही युवती पर उसके पति एवं देवर समेत तीन लोगों पर तेजाब फेंकने का आरोप है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली के ग्राम हलालपुर निवासी शहाना का निकाह दो वर्ष पूर्व वर्धमान कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। शहाना के भाई अब्दुल अजीम ने बताया कि शहाना के ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद उसकी बहन शहाना को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से उसकी बहन शहाना मायके में रह रही है।

विज्ञापन

अब्दुल अजीम ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहाना अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रायवाला मार्केट में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी। जब वह चिलकाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो तभी एक बाइक पर आए शहाना के पति शालू उर्फ अब्दुल सत्तार ने अपने भाई टोनी एवं अब्दुल वहाब के साथ मिलकर शहाना के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे शहाना झुलस गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलने पर बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में अब्दुल अजीम ने शहाना के पति एवं उसके दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। महिला पर तेजाब की एक बूंद भी नहीं है। अस्पताल से जांच के बाद रात को ही छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि रिपोर्ट रात को ही दर्ज कर ली गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें