फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: छात्रा को मदरसे में बंधक बनाकर मारपीट, हाथ-पैर बांधकर रखा भूखा प्यासा

Sun, 27 Jan 2019 08:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन

सहारनपुर में नगर के एक मदरसे में शिक्षा हासिल कर रही छात्रा को अंधविश्वास के चलते भूखा प्यासा रखने और मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों ने इस तरह के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, मदरसा संचालिका ने भी तहरीर देकर सभी आरोपों को बेबुनियाद बता पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जनपद शामली निवासी शकील की बेटी मुस्कान (15) ने करीब चार माह पूर्व मोहल्ला पठानपुरा स्थित लड़कियों के दीनी इदारे जामिया इल्हामिया मदरसातुल बनात में प्रवेश लिया था। जबकि इससे पूर्व वह नगर के एक अन्य मदरसे में तालीम हासिल कर रही थी।

रविवार को मुस्कान के परिजन देवबंद पहुंचे और छात्रा को बदहवास हालत में पुलिस के पास ले गए। आरोप लगाया कि शनिवार की रात में मदरसे में बेटी के साथ मारपीट की गई और उसे भूखा प्यासा रखा गया। यहां तक कि छात्रा के हाथ पैर बांधकर उसके ऊपर ठंडा पानी भी डाला गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


मदरसे की अन्य छात्राओं ने उन्हें फोन कर मुस्कान के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी दी। जब वह देवबंद पहुंचे तो आरोप है कि बेटी को बंधक बनाया हुआ था। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही मुस्कान को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

उधर, मदरसा संचालिका खुर्शीदा खातून ने बताया कि छात्रा डिप्रेशन में है या फिर उस पर असरात हैं यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन शनिवार की रात वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी और सामान में तोड़फोड़ करने लगी। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई। उसे पानी पिलाने की कोशिश की गई तो उसने गिलास पर हाथ मार दिया और पानी उसके ऊपर गिर गया। 

खुर्शीदा खातून के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व परिजन उसे पिरान कलियार शरीफ में स्थित साबिर पाक की दरगाह में भी लेकर गए थे। उन्होंने मुस्कान को भूखा प्यारा रखने और मारपीट किए जाने के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर रविवार की सुबह छात्रा की मां कई लोगों के साथ मदरसे में पहुंची और हंगामा करते हुए हाथों में लिए डंडों से टीचरों के साथ मारपीट करने लगी। खुर्शीदा खातून के मुताबिक उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें