फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन और पुष्पेंद्र की दोस्ती में फंसी थी रिया

Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर आयोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रिपल मर्डर केस की जांच में पुलिस हर दिन नये मोड़ पर खड़ी नजर आती है। हिरासत में लिये गये रिया के प्रेमी पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू ने कई ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस भी हैरत में है। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो रिया की जिंदगी पिछले एक साल से सचिन और पुष्पेंद्र के बीच फंसी हुई थी। भले ही रिया ने अपनी कमाई से आशियाना खड़ा कर लिया हो, लेकिन उसकी जिंदगी की राह पथरीली होती चली गई। एक तरफ रिया ने अपने प्रेमी पुष्पेंद्र से कोर्ट में शादी कर साथ रहने का वादा कर लिया तो दूसरी तरफ उसने सचिन से भी दोस्ती नहीं तोड़ी।
विज्ञापन

माधवपुरम का सचिन भी रिया के बराबर संपर्क में था। सचिन अपने दोस्तों के साथ रिया को कई बार देहरादून और हरिद्वार में घुमाने के बाहने ले गया। वहां वह तीन-तीन दिन तक होटल में रिया को लेकर ठहरता था। पुलिस की मानें तो रिया और सचिन में दोस्ती थी। रिया ने सचिन के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन, सचिन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि कई बार सचिन ने रिया को धमकी दी थी, उसे जिंदगी जीनी है तो सचिन के साथ रहना होगा। हुआ भी वही, रिया की जिद के आगे सचिन ने उसके जीने के अरमानों को खत्म कर दिया।

पुष्पेंद्र को भी दी थी धमकी
पुष्पेंद्र ने दावा किया है कि रिया के साथ वह कोर्ट मैरिज कर चुका है। इसकी जानकारी सचिन को हो चुकी थी। एक माह पहले सचिन ने पुष्पेंद्र को धमकी दी थी कि वह रिया का साथ छोड़ दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पुष्पेंद्र अक्सर रिया के मकान पर ही रहता था।
विज्ञापन


सचिन का नंबर किया ट्रैस
सचिन छह माह पहले जिस मोबाइल नंबर से रिया को फोन करता था, वह भी पुलिस ने ट्रैस किया है। यह नंबर तीन माह से बंद है। पुलिस ने बताया कि रिया की जून माह में 30 से अधिक अलग-अलग नंबरों पर बात होती थी।

जवाब तो कातिल ही देगा
ट्रिपल मर्डर की वारदात का खुलासा तो कातिल की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। सर्विलांस और घटनास्थल से मिले कातिल के खिलाफ सुबूतों का पुलिस मिलान करेगी। रिया के करीबी से कातिल के गहरे संबंध हैं, इसका भी जवाब देना होगा। सर्विलांस में ऐसी कई बातें सामने आयी हैं, जिसका कातिल और रिया के करीबी से गहरा ताल्लुक है। पुलिस का कहना है कि हर गुत्थी उलझी हुई है, जिसे सुलझाना बेहद जरूरी है। लिसाड़ीगेट से सिम खरीदा और अकेली रिया से ही कातिल ने फोन पर बात की। रिया की स्कूटी और फोन कहां है, इन सबकी जानकारी भी जुटाई जाएगी। सचिन अनपढ़ है और उसने शातिर अंदाज में इस वारदात को अंजाम कैसे दिया, पुलिस इसका भी खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें