फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में दिनदहाड़े 2 घंटे में 17 लूट

Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौराला में लूट के शिकार पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दौराला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े दो घंटे में 17 लूट कर डालीं। कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होने पर एक तरफ पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग के दावे करती रही तो बदमाश जगह बदलकर लूटपाट मचाते रहे। बदमाशों को जो रास्ते में मिला, गन प्वाइंट पर उसे निशाना बनाते रहे। महिलाओं तक को नहीं बख्शा। जिसने विरोध किया, उसे सीधे गोली मारने की धमकी दे दी गई।
विज्ञापन


दौराला-पबरसा मार्ग पर सबसे ज्यादा कहर:
दौराला-पबरसा मार्ग पर बदमाशों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। खतौली से खिर्वा नौवाबाद जा रहे राजकुमार की बाइक को पबरसा पुलिया के पास रोक लिया। बदमाशों ने उसके बच्चों आशीष व अवनी को गन प्वाइंट पर लेकर 20 हजार रुपये और उसकी पत्नी सुषमा से सोने के कुंडल लूट लिए। इसके बाद नया गांव निवासी सोमित गोस्वामी व उसकी बहन रीना से पांच हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, कुंडल और सोने के कड़े लूट लिए। बदमाशों ने पास ही बिजली का टावर लगा रहे मजदूर शामली निवासी प्रशांत से तीन हजार रुपये, भोलू सिंह से 52 सौ रुपये, मस्सविर से दो हजार, साहुल से चार हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर खेतों में फेंक दी और वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दौराला-अखत्यारपुर मार्ग पर बदमाश
पबरसा मार्ग के बाद बदमाशों ने दौराला-अखित्यारपुर मार्ग पर बंशीपुरा गांव निवासी अंकुर और गुरमीत से दस हजार रुपये और खतौली निवासी दूध व्यापारी सुभाष से 12 हजार रुपये लूट लिए। दोनों की बाइकों की चाबी खेतों में फेंक दी। सूचना पर पुलिस अख्त्यारपुर रोड़ पर पहुंची तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


रुहासा-बड़कली मार्ग पर आतंक
इसके बाद रुहासा-बडकली मार्ग पर पहुंचे इन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने रुहासा गांव निवासी बिल्लू से बीस हजार रुपये, उसकी पत्नी से कुंडल व सोने के कड़े लूट लिए। गांव रुहासा निवास दूध व्यापारी सतपाल से दस हजार रुपये, सरधना निवासी बाइक सवार दो युवकों से दस हजार रुपये लूटकर बाइक की चाबी खेतों में फेंक दीं। दौराला पुलिस जब रुहासा मार्ग पर पहुंची, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।

काहे की रह गई पुलिस
बाइक सवार दो बदमाश दो घंटे तक दौराला क्षेत्र में आतंक मचाते रहे और पुलिस चेकिंग और कांबिंग के नाम पर लकीर पीटती रही। इंस्पेक्टर और सीओ की घेराबंदी के बावजूद बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। सभी पीड़ितों ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें