फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी राउंड पर, शास्त्रीनगर में लाखों की डकैती

Thu, 07 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में डकैती के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में बुधवार की रात साढे़ आठ बजे रिटायर बैंक अधिकारी के मकान में आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती डाली। वारदात के समय डीआईजी और एसएसपी शहर में राउंड पर थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बदमाश और उनकी स्कोर्पियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-9 में ललित मोहन शर्मा अपनी पत्नी इंदिरा शर्मा के साथ रहते है। वह पीएनबी से मैनेजर पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनका बेटा यूएसए में और बेटी चंडीगढ़ में इंजीनियर है। बुधवार रात साढे़ आठ बजे ललित मोहन और इंदिरा शर्मा घर पर थे। इसी दौरान पांच बदमाश घर में घुसे और दंपति को गन पाइंट पर ले लिया।

बदमाशों ने ललित मोहन के सिर पर तमंचे से प्रहार किया। दंपति को कपड़े से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश करीब दस मिनट तक घर में रहे। बदमाश घर से लाखों की नकदी और जेवरात ले गए हैं। दंपति के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने दंपति को बंधन मुक्त कराया। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी से फुटेज ली है। इसमें आरोपी और उनकी स्कोर्पियो की फुटेज आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


मुंह खोला तो गोली मार देंगे 
वारदात करने वाले बदमाशों की संख्या छह थी। घर में पांच बदमाश अंदर घुसे थे। तीन बदमाशों ने दंपति को कब्जे में लिया, दो बदमाश गेट पर खड़े थे। एक बदमाश स्कार्पियो में ही बैठा रहा। पुलिस के मुताबिक दंपति ने बताया कि बदमाशों ने उनको धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो दोनों की हत्या कर देंगे। इस पर दंपति सहम गए।

सीसीटीवी से तलाश रहे बदमाश 
इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश आते और जाते दिखे है। पुलिस ने फुटेज देखी है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस  हर पहलु पर जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें