फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर सरेशाम डाका, नगदी और जेवरात लेकर फरार  

Thu, 19 Jan 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लूट की घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉश गंगानगर एच ब्लॉक में बुुधवार सरेशाम बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर डकैती को अंजाम दे डाला। तमंचों के बल पर बदमाशों ने व्यापारी व उसके परिजनों के हाथ-पैर बांध दिए। करीब 60 रुपये और सोने के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


गंगानगर एच ब्लॉक 305 में अरविंद शर्मा पुत्र रघुवर दयाल परिवार के साथ रहते हैं। जिनकी किला परीक्षितगढ मेन मार्केट में बालाजी साड़ी सेंटर के नाम से शोरूम है। परिवार में पत्नी सुषमा और बेटी इति शर्मा मवाना रोड स्थित निजी कॉलेज में लेक्चरार है। ऊपरी मंजिल पर बीफार्मा की छात्राएं किराये पर रहती हैं। अरविंद के मुताबिक शाम करीब सात बजे शोरूम से घर लौटे थे। पत्नी और बेटी खाना बना रही थी। जबकि वह कमरे में टीवी देख रहे थे। उस वक्त मेन गेट खुला हुआ था। तभी चार बदमाश घर में घुस आए और सभी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
 
शोर मचाया तो अंजाम बुरा होगा
बदमाशों ने धमकी दी कि उनके तीन साथी घर के बाहर खड़े हैं। शोर मचाया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़ित के मुताबिक तीन बदमाशों के पास तमंचे और एक पर चाकू था। बदमाशों ने तीनों को कमरे में ले जाकर हाथ पैर बांध दिए। अरविंद को गोली मारने की धमकी देते हुए कैश के बारे में जानकारी ली। बदमाशों ने अरविंद के पर्स और जेब से करीब 42 हजार की नकदी निकाल ली। दो बदमाशों ने अलमारी, बेड आदि खंगाल डाले। अलमारी में रखी करीब 20 हजार की नकदी, लाइसेंसी लोड रिवाल्वर, सोने की ज्वैलरी और एटीएम कार्ड  निकालकर बैग में भर लिए। उसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


छात्राओं से खुलवाया गेट
अरविंद ने ऊपरी मंजिल पर रह रही छात्राओं को आवाज लगाकर गेट खुलवाया। बाद में घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सीओ सदर देहात यूएस मिश्र, गंगानगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाएड ने भी जांच की।

गोल्ड न मिला तो गोली मार देंगे
बदमाशों ने सुषमा पर तमंचा तानते हुए पूछा कि गोल्ड कहां है? अगर गोल्ड नहीं मिला तो गोली मार देंगे। जिसके बाद बदमाशों ने अलमारी खंगालनी शुरू कर दी। अलमारी के लॉकर में रखी 4 सोने की अंगूठी, 1 चेन, सहित अन्य ज्वैलरी निकाल ली।  उसके बाद बदमाशों ने सुषमा के कानों से कुंडल खींच लिए। दो बदमाश शराब के नशे में थे।

रिवाल्वर भी नहीं आई काम
अरविंद के मुताबिक बदमाश जब घर में दाखिल हुए तो खतरे को भांपते हुए वे अलमारी में रखी लोड रिवाल्वर निकालने के लिए अलमारी की तरफ बढे़। तभी बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया था।

कॉलोनी की सुरक्षा जीरो
गंगानगर एच ब्लॉक की गिनती पॉश कॉलोनियों में होती है। कहने को ऊंचे-ऊंचे मकान और कोठियां बनी हैं। लेकिन सुरक्षा के नाम पर सब सिफर है। करीब तीन साल पहले कॉलोनी के लोगों ने एक साइड में गेट लगाकर बाहरी वाहनों की एंट्री बंद कर दी थी। लेकिन सुरक्षा के लिए किसी ने सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए। अगर कॉलोनी में घरों के बाहर गेट पर कैमरे लगे होते तो बदमाश उनमें कैद हो सकते थे। जिसमें पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में आसानी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें