फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया के खाते में दर दूसरे दिन 10-12 हजार रुपये

Thu, 23 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिया का बैंक एकाउंट इस बात के पुख्ता प्रमाण दे रहा है कि ट्रिपल मर्डर की मुख्य वजह सेक्स स्कैंडल ही है। उसके एकाउंट में हर दूसरे दिन करीब 10 हजार रुपये जमा होते थे। इससे यह भी स्पष्ट है कि इस धंधे में अकेली रिया ही नहीं, बल्कि और लड़कियां भी शामिल होंगी। इस बात का खुलासा एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने किया है। साथ ही कहा है कि पूरे रैकेट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि चंद्रशेखर गुप्ता बीमा कंपनी में मैनेजर थे। उनकी पत्नी पूनम घरेलू महिला थीं। रिया शास्त्रीनगर में एक ब्यूटी पार्लर में तीन हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करती थी। उसका अकाउंट पीएनबी की शास्त्रीनगर शाखा में है। पिछले कुछ दिनों से रिया के एकाउंट में हर दूसरे दिन 10 से 12 हजार रुपये जमा होते थे। करीब 50-60 लाख रुपये की संपत्ति के अलावा भी उसके एकाउंट में लाखों रुपये हैं। पुलिस उसके दूसरे बैंक एकाउंट का पता लगाने में भी जुटी है। रिया ने पुष्पेंद्र को अपनी संपत्ति में नॉमिनी नहीं बनाया था।
सेक्स स्कैंडल और इंश्योरेंस का गठजोड़
ट्रिपल मर्डर के पीछे सेक्स स्कैंडल और इंश्योरेंस का गठजोड़ भी पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रिया से जुड़े कई लोगों का इंश्योरेंस भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक रिया और सेक्स स्कैंडल से जुड़े लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। इसमें कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। हिरासत में लिए लोगों ने बताया कि रिया से मुलाकात के बाद इंश्योरेंस करने की बात होती थी।
विज्ञापन


इंश्योरेंस के बहाने आते थे
चंद्रशेखर इंश्योरेंस कंपनी मैनेजर थे। रिया से मिलने के लिये युवक अक्सर इंश्योरेंस के बहाने चंद्रशेखर के मकान पर आते थे। हिरासत में लिये गए लोगों ने पूछताछ में यह बात पुलिस को यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में गंभीरता से जांच चल रही है।

तीजा पर रिया के घर तांता
बुधवार को रिया के घर लोगों का तांता लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को रिया का तीजा था। इस पर उनके रिश्तेदार भी आए। रिया की बहन ने बताया कि मर्डर चाहे जिस वजह से हुआ हो, लेकिन रस्में सारी पूरी की जाएंगी।

रिया और पुष्पेंद्र की शादी को पुलिस ने नकारा  
रिया और पुष्पेंद्र का कोर्ट मैरिज नहीं हुई है। पुलिस ने बताया रिया के मकान से एक एफिडेविट जरूर मिला है, जिसमें रिया और पुष्पेंद्र के फोटो लगे हैं। लेकिन, न्यायालय इसे कोर्ट मैरिज नहीं मानता। उधर, पुष्पेंद्र के परिजनों ने भी शादी न होने की बात कही है।
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि रिया और पुष्पेंद्र की रजिस्टर्ड शादी नहीं है। दोनों में प्रेम संबंध थे, इसे नकारा नहीं जा सकता। कुछ दिनों से तकरार थी, यह बात भी सामने आई है। लेकिन, दोनों में फोन पर बातचीत लगातार होती रही। दोनों ही चंद्रशेखर गुप्ता और उसके परिवार के करीबी थे। ये छोटी-छोटी बातों का भी चंद्रशेखर के घर में आकर जिक्र करते थे। पुलिस ने बताया कि रिया ने प्रवेश विहार में एक मकान बनवाया था, जो उसके नाम पर है। रिया और पुष्पेंद्र अक्सर वहां पहुंचते थे। एक सप्ताह से दोनों एक-दूसरे से नाराज थे। इसके चलते रिया अपने घर शेरगढ़ी में रहने लगी थी।

रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली थी रिया
पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि रिया दूर के रिश्ते में पुष्पेंद्र की साली लगती थी। रिया और पुष्पेंद्र के बीच क्या संबंध थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुष्पेंद्र की मां कृष्णा ने बताया रिया कभी उनके घर नहीं आई। पुलिस ने शाम पांच बजे के आसपास हत्या होनी बताई है। घटना वाली शाम पुष्पेंद्र अपने घर पर ही थी। पुलिस उसे घर से ही उठाकर ले गई है।

फेसबुक आईडी भी अपडेट नहीं
पुष्पेंद्र की बहन राखी ने बताया कि उसके भाई ने तीन साल पहले फेसबुक आईडी बनाई थी। वह काफी दिनों से बंद है। उस फेसबुक आईडी को भाई ने अपडेट भी नहीं किया। पुष्पेंद्र बीटेक करने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें