फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट पर छात्र से 15 हजार रुपये ठगे 

Thu, 23 Jun 2016 01:36 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर दो जालसाज युवकों ने एक छात्र से 15 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले अपने खाते में एक लाख रुपये जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मदद मांगी। फिर छात्र को पांच हजार रुपये फायदे का झांसा दिया। यह घटना बुधवार दोपहर हुई। मोहल्ला गंजशहीदा निवासी जमील का 22 वर्षीय बेटा आसिम मेरठ के एक कॉलेज में पढ़ता है। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। बुधवार को वह अपने खाते में 28 हजार रुपया जमा करने गया था। वहां बैंक में काउंटर के पास उसे दो युवक मिले। उनके हाथ में नोटों की गड्डी थी। उनमें से एक ने आसिम से कहा कि वे रुपये जमा करने आए हैं, लेकिन इसकी प्रक्रिया नहीं जानते। उन्होंने अपने खाते में 85 हजार रुपये जमा करने की बात कही। बातचीत के दौरान दोनों युवक आसिम के साथ बैंक गेट पर जा पहुंचे। तभी उन्होंने पांच सौ के नोट वाली दोनों गड्डियां आसिम को थमा दीं, और आसिम से 15 हजार रुपये ले लिए। आसिम ने बताया कि जब उसने बैंक में जमा करने के लिए नोट गिनने शुरू किए तो देखा कि गड्डियों के ऊपर केवल पांच सौ का नोट था, लेकिन गड्डी में अंदर कागज के टुकडे़ थे। ठगी का अहसास होने पर आसिम ने दोनों युवकों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन उनमें से कोई नजर आया। इसके बाद आसिम अपने घर चला गया और घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने भी खोजबीन की। इसके बाद कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें