फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न का आरोप, धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Tue, 13 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्वा जलालपुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर उपजा विवाद तूल पकड़ रहा है। सोमवार को शाह अब्बास पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर घरों में घुसकर हमला करने और पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इससे क्षुब्ध मृतक मुन्नू जैदी की पत्नी समेत शिया समुदाय के परिवारों ने धर्म परिवर्तन तथा गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


खिर्वा जलालपुर में बीती बीस अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर शाह अब्बास जैदी और इरफान ठेकेदार पक्ष में हुए संघर्ष के बाद से तनाव बढ़ता जा रहा है। शिया पक्ष की महिलाओं ने सोमवार को हंगामा किया। इस दौरान एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह का प्रयास किया।

मृतक मुन्नू की पत्नी शाहने जेहरा का आरोप है कि ऐसे उत्पीड़न से लगता है कि शिया होना गुनाह है। इसलिए वे हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हैं। गांव से भी पलायन कर जाएंगे। वे उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उधर, शाह अब्बास जैदी का दावा है कि उसे फंसाया गया है। वह घटना वाले दिन पत्नी फरहीन को लेकर मुजफ्फरनगर में टीचर ट्रेनिंग में लेकर गया था। उन्होंने भी धर्म परिवर्तन और पलायन के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मेहर सिंह ने शिया पक्ष की महिलाओं द्वारा हंगामा करने की जानकारी से इनकार किया। कहा कि यदि आरोपी पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर हमला कर रहे हैं तो वे थाने में तहरीर दे सकते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने उत्पीड़न किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें